MS Word क्या है – How to open Microsoft Word – MS Word Home Tab

MS Word क्या है

MS Word का पुराना Microsoft Word है। एमएस वर्ड यानी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है। इसलिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इसका नाम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रखा है. सॉफ्टवेयर दो वैज्ञानिकों Charles Simonyi और Richard Body  द्वारा विकसित किया गया था। जिसे पहली बार सन 1983 में बनाया गया था। इस सॉफ्टवेयर को Microsoft Windows, Apple Android जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में चलाया जा सकता है.

*माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक word processing application है। इस सॉफ्टवेयर को कभी-कभी Winword, MS Word, और Word भी कहा जाता है।

*Microsoft word का उपयोग professional documents, letters, reports और resumes आदि बनाने के लिए किया जाता है जैसे की text editing, spelling checking, grammar checking, font formatting, image support, advance page layout, tables, mail merge, header and footers .

*यह एक word processor software है, जोकि wordpad से बहुत advance है।इसकी सहायता से user विभिन्न प्रकार का documents बना सकते है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल का एक्सटेंशन-

MS word के पुराने version में .doc file extension का उपयोग किया जाता था।

लेकिन इसके new version में .docx file extension का उपयोग किया जाता है।

How to open Microsoft Word on your computer?

*Start menu    Microsoft Office     MS Word.

*search box में MS word टाइप करके search करें।

*Window button + R press करके (run command) type  Winword और enter key .

*mouse का right बटन click करे    New   Microsoft Word Document.

Home Tab के अंदर पांच Command Groups होते है:

  1. Clipboard
    2. Font
    3. Paragraph
    4. Styles
    5. Editing

MS Word – Home Tab

Clipboard

Copy (Ctrl+C)

इस विकल्प का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में डाटा की एक से अधिक कॉपी बनाने के लिए किया जाता है, कॉपी करने के लिए सबसे पहले हमें उस टेक्स्ट या पिक्चर को सेलेक्ट करना होगा सेलेक्ट करने के बाद कॉपी ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इस प्रकार आपका डाटा का एक से अधिक कॉपी तैयार कर सकते हैं!

Paste (ctrl+v)

कॉपी किए गए डाटा को लाने के लिए Paste ऑप्शन का उपयोग किया जाता है, कॉपी और पेस्ट एक साथ मिलकर कार्य करते हैं बिना कॉपी किए Paste कार्य नहीं करेगा और केवल Copy करने से कोई भी ऑब्जेक्ट, पिक्चर कॉपी नहीं होगा उसे Copy करने के बाद Paste करना अनिवार्य है.

Cut (ctrl+x)

इस विकल्प का उपयोग सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट पिक्चर या ऑब्जेक्ट को एक स्थान से हटा कर दूसरे स्थान में ले जाने के लिए किया जाता है!

Paste Special

Paste Special विकल्प का उपयोग कॉपी किए गए डाटा को अन्य फॉर्मेट में Paste करने के लिए पेस्ट Paste Special का उपयोग किया जाता है इसके माध्यम से हम कॉपी के किए गए डाटा को इमेज के रूप में भी पेस्ट कर सकते हैं.

Formate Painter

Formate Painter का  उपयोग किसी दूसरे टेक्स्ट में किए किए गए फॉर्मेट को कॉपी करने के लिए किया जाता है,  (सबसे पहले जिस टेक्स्ट का फॉर्मेट को कॉपी करना उसे सेलेक्ट कर ले, सेलेक्ट करने के बाद Formate Painter ऑप्शन विकल्प का चयन करें उसके बाद जो टेक्स्ट को बदलना है उसके उपर सेलेक्ट करे)

Clipboard Launcher

Clipboard launcher  यह विकल्प Clipboard Group के निचले दाएं कोने में स्थित होता है। डॉक्यूमेंट में आपके द्वारा Cut और Copy किये गए आइटम यहां स्टोर रहते है।

Font Group

Font Type 

इसका इस्तेमाल MS Word में लिखे हुए टेक्स्ट का स्टाइल  बदलने के लिए किया जाता हैं। उदाहरण के लिए Calibri, Arial, etc.

Font Size

इसका उपयोग फॉन्ट के आकार को बड़ाने और घटाने के लिए किया जाता हैं।

Increase/Decrease Font Size

इसका उपयोग भी Text Size को बड़ा और छोटा करने के लिए होता है।

Bold

टेक्स्ट को बोल्ड (मोटा) आकार देने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं।

Italic

इसका उपयोग आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Italic रूप देने के लिए किया जाता हैं। इसका मतलब यह है कि फ़ॉन्ट की बॉडी आगे की ओर झुकी हुई हैं।

Underline

आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Underline यानी की  टेक्स्ट के निचे एक लाइन लगाने के लिया के लिए किया जाता है।

Strikethrough

यह टेक्स्ट पर खींची हुयी सीधी लाइन होती है। देखने में ऐसा लगता है, मानो टेक्स्ट को काटा गया है। इसका उपयोग यह संकेत देने के लिए किया जाता है कि उस टेक्स्ट को हटा देना चाहिए।

Subscript

इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की लाइन के ठीक नीचे बहुत छोटे अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर रासायनिक फार्मूला (H2O) लिखते समय यह विल्कप काम आता है।

Superscript

इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की लाइन के ठीक उप्पर बहुत छोटे अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है। जैसे-Word में मैथमेटिक्स सूत्र (a2+b2) या 10th/12th लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Text Highlight Color

आप इसका उपयोग डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को कलर के माध्यम से हाइलाइट करने के लिए कर सकते हैं।

Font Color

डॉक्यूमेंट में लिखे हुए टेक्स्ट का कलर बदलने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है।

Clear All Formatting

इस विकल्प का उपयोग सेलेक्ट किये गये टेक्स्ट, पैराग्राफ या पुरे डॉक्यूमेंट में अप्लाई की गयी फॉर्मेटिंग को हटाने के लिए किया जाता हैं।

Text Effects and Typography

टेक्स्ट का लुक बदलने के लिए आप इस विकल्प की मदद से उसमें Shadow और Glow जैसे कई सारे Effects अप्लाई कर सकते है।

Change Case

इस विकल्प का उपयोग सेलेक्ट किये गये टेक्स्ट, पैराग्राफ को आप बिना मिटाये capital लेटर और small लेटर में बदल सकते है।

Paragraph Group

 

Bullets

डॉक्यूमेंट में Bullet Points जोड़ने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल होता है।

जैसे- 

  • Ramesh
  • Mohan
  • Aditya

Numbering

इस विकल्प की मदद से आप डॉक्यूमेंट में Numbered List क्रिएट कर सकते है।

जैसे-

  1. Ramesh
  2. Mohan
  3. Aditya

Align Left, Center, Right & Justify

इन विकल्प का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को बाएं, बीच में, दाएं और बराबर एक फॉरमेट में करने के लिए किया जाता है।

Line & Paragraph Spacing

टेक्स्ट की लाइन या पैराग्राफ्स के बीच रिक्त स्थान की मात्रा को बदलने के लिए इस विकल्प का चयन किया जाता है।

Decrease Indent

पैराग्राफ को डॉक्यूमेंट में बाएं ओर की तरफ ले जाने के लिए किया जाता है।

Increase Indent

पैराग्राफ को डॉक्यूमेंट में ओर की तरफ ले जाने के लिए किया जाता है।

Sort

इस विलक्प कि मदद से आप लिस्ट में मौजूद टेक्स्ट को Sort कर सकते है। ताकि टेक्स्ट वर्णमाला क्रम (A to Z or Z to A) में दिखाई दे।

Show/Hide

यूजर द्वारा डॉक्यूमेंट में की गई फोर्मेटिंग जो आमतौर पर छुपी हुई होती है, जैसे रिक्त स्थान, इंटर मार्क, टैब मार्क, इत्यादि को दिखाने और छुपाने के लिए किया जाता है।

Border

चुने गए टेक्स्ट या पैराग्राफ के चारों और Border बनाने के लिए इस विकल्प किया जाता है।

Shading

अगर आपको डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ के बैकग्राउंड में कलर चाहिए तो इस विकल्प का किया जाता है।

Styles Group

इस विकल्प में पहले से तैयार कुछ महत्वपूर्ण Styles शामिल किए है। जो डॉक्यूमेंट के लेआउट और डिज़ाइन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जब आप डॉक्यूमेंट में फोर्मेटिंग अप्लाई करने के लिये इन Styles का उपयोग करते है, तो आप पूरे डॉक्यूमेंट में कई सारे बदलावों को आसानी से एक साथ लागू कर सकते है। Styles Group में कुछ प्रमुख Commands जिनमें Heading, Title, Subtitle, No Spacing, Emphasis, Strong, Quote, Book Title, etc. शामिल है।

Editing Group

Find

यह विकल्प आपको डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट को खोजने की सुविधा प्रदान करता हैं। इस Command का उपयोग करके आप वर्ड डॉक्यूमेंट के किसी करैक्टर, शब्द, या शब्दों के समूहों को आसानी से खोज पाते हैं।

Replace

यह Command वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी भी खोजे गए टेक्स्ट की जगह दूसरे टेक्स्ट कोें Replace करने की सुविधा प्रदान करता हैं।

Select

इस विकल्प की मदद से आप पुरे डॉक्यूमेंट, किसी ऑब्जेक्ट, या एक जैसी फॉर्मेटिंग वाले टेक्स्ट को सेलेक्ट कर सकते है।

संक्षेप में

MS Word में Home Tab वह स्थान है, जिसका उपयोग डॉक्यूमेंट टाइप करते समय एक यूजर सबसे अधिक उपोग करता है। यह एक डिफॉल्ट टैब है, जिसमें वो सभी महत्वपूर्ण Commands शामिल होते है, जिनका उपयोग यूजर टेक्स्ट की फोर्मेटिंग करने के लिए करता है।

 


Leave a Comment